बुलंदशहर, जनवरी 23 -- चोला पुलिस, एसआईटी और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कागजों पर हेराफेरी कर करीब 1.22 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की थी। इनके कब्जे से लैपटॉप, आईपैड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि बीते दिन टैक्स चोरी के मुकदमों की जांच के लिए गठित एसआईटी और साइबर क्राइम टीम संदिग्ध जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों की निगरानी कर रही थी। छानबीन के दौरान ककोड़ क्षेत्र के जेवर रोड पर संचालित तनु एंटरप्राइजेज की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए...