बुलंदशहर, मई 20 -- भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लि. की बुलंदशहर शाखा में एक फील्ड स्टाफ द्वारा कंपनी के करीब 40 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी कर्मचारी ने शुरुआत में अपने साथ हुई लूट की एक मनगढ़ंत कहानी रची थी, लेकिन जांच और ऑडिट में उसकी पोल खुल गई। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में शाखा प्रबंधक राहुल कुमार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार उनकी कंपनी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी पर छोटे लोन देने और उनकी किस्तें वसूलने का कार्य करती है। कंपनी की बुलंदशहर शाखा में कानपुर देहात के ग्राम तामरपुर निवासी शादाब वारसी पुत्र शरीफ फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत था। ​ऑडिट में पकड़ी गई हेराफेरी शिकायत के मुताबिक, बीते साल 29 सितंबर 2025 को शादाब वारसी ने कंपनी को सूचना दी कि फील्ड मे...