बुलंदशहर, मार्च 9 -- साइबर ठगों ने अनूपशहर क्षेत्र के एक व्यक्ति से ​ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 14.84 लाख की ठगी को अंजाम दिया। ठग ने एक लिंक भेजने के बाद शुरूआत में मुनाफा दिखाया और फिर लगातार लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में अनूपशहर के एक गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि 2 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अनजान व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम अतुल सिंह बताया था। आरोपी फोनकर्ता ने पीड़ित को झांसा दिया कि यदि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा निवेश करता है तो उसे कुछ ही समय में लाखों का मुनाफा होगा। ठग ने पीड़ित को एक निर्धारित रकम लगाने पर 65 लाख रुपये के लाभ का प्रलोभन दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनको विश्व...