गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। एसपी विनय तिवारी ने मंगलवार की शाम में भोरे और विजयीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोरे थाने के विभिन्न अभिलेखों, सिरिस्ता और मालखाने का गहन अवलोकन किया। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में गश्ती तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने के समीप स्थित बाजार का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान व्यवसायियों और दुकानदारों से से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर फीडबैक लिया। उन्होंने व्यापारियों को निर्भीक होकर व्यवसाय करने का भरोसा दिलाया और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं, विजयीपुर थाने की पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों और व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर रहें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.