बेगुसराय, जून 15 -- ​बरौनी। बरौनी निपनियां स्थित एनसीसी कैंम्प में 4 गर्ल्स बिहार बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन सोमवार को लगभग 350 कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ​शिविर के दौरान कैडेट्स को आत्मरक्षा को लेकर पारंपरिक युद्ध कला थांगटा की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं। इसके साथ ही हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने कैडेट्स को आपातकालीन चिकित्सा सहायता का लाइव डेमो व प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा महिला महाविद्यालय की मनोविज्ञान शिक्षिका डॉ. संगीता कुमारी ने कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी। मौके पर कैंप कमांडर कर्नल वी. रवि शंकर, एएनओ ले. अर्चना कुमारी, ले. करिश्मा कुमारी, ऑफिसर गीतांजलि, जीसीआई दीक्षा, पूजा, स्तुति, सूबेदार मेजर जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें-...