एक्सप्रेस-वे के नीचे खड़े नहीं हो सकेंगे ट्रक, लगेगा नो एंट्री का बोर्ड
बांदा, मई 13 -- बांदा। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमीं और 'जीरो फेटालिटी' (शून्य मृत्यु दर) को प्राप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा और प्रवर्तन की कार्रवाई में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित 'क्रिटिकल कॉरिडोर' का सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संयुक्त निरीक्षण करें। शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे खड़े होने वाले अनावश्यक वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे के नीचे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर अंकुश लगाने के लिए 'नो एंट्री' बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कालू कुआं चौराहे पर विशेष विजिट कर व्यवस्थाएं सुधारने की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.