जमुई, जुलाई 25 -- ​चंद्रमंडीह । निज संवाददाता ​बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा संचालित नया सवेरा 3.0 जनजागरूकता अभियान 18 से 25 जुलाई के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरशाला में एक विशेष कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। ​चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों को मानव तस्करी के खतरों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी व्यक्ति को लालच देकर, बहला-फुसलाकर, डराकर या जबरदस्ती ले जाकर शोषण करना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 143 के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि तस्कर अक्सर अच्छी नौकरी, विदेश भेजने या शादी का झांसा देकर महिलाओं व बच्चों को निशाना बनाते हैं।​कार्यक्त्रम यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया के दौरान...