ईशन नदी में उतरता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, परिजनों में कोहराम
कन्नौज, जून 25 -- मानीमऊ। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इसवापुर गांव के सामने ईशन नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के अड़ंगापुर निवासी कैलाश 32 वर्ष पुत्र रामनारायण के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। पाँच दिन के भीतर मानीमऊ चौकी क्षेत्र में यह दूसरा शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार, कैलाश तीन दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी उन्हें जानकारी मिली कि वह ठठिया क्षेत्र के खैरनगर में अपनी एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसी बीच, दोपहर के समय मानीमऊ चौकी के दीवान धीरज कुमार को नदी में शव होने की सूचना मिली। नदी में शव होने की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी करनवीर सिंह मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.