मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- कस्बे में होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सुप्रसिद्ध घाट मेले के अवसर पर गुरुवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित हो उठे। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 11 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई, जिसमें कैराना के पहलवान नसीम ने रुड़की के शहजाद को चित्त कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। ​दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि चरथावल विधायक पंकज मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लगने वाले मेले और दंगल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। दंगल में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े की मिट्टी में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जमकर पसीना बहाया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहतसिम ...