बुलंदशहर, मई 5 -- नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को जाल में फंसाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। नगर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 'इंस्टाग्राम' का उपयोग करती है। कुछ समय पहले एक आईडी से उनकी बेटी को रिक्वेस्ट आई थी। आईडी चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रुद्र बताया और बातों में फंसाकर युवती का व्हाट्सएप नंबर ले लिया। आरोप है कि युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर उससे कुछ तस्वीरें मंगवा लीं। यह भी पढ़ें- ​इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के मंगा लिए फोटो, अब किया जा रहा ब्लैकमेल फोटो हासिल करने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह युवती पर मिलने के लिए जबरन दबाव बनाने लगा। मना करने पर आ...