आर्य समाज बलदेव आश्रम खुर्जा के प्रशासक बने अधिवक्ता संतोष राघव
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश ने आर्य समाज बलदेव आश्रम, खुर्जा के प्रशासक पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार राघव की नियुक्ति की है। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य स्वदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार संस्था के संचालन, बैंक खातों के प्रबंधन और चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी गांव बदरखा सीरवास निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार राघव को प्रशासक के रूप में सौंपते हुए एक नई पांच सदस्यीय संयोजक समिति गठित की गई है। पूर्व प्रशासक को सभी अभिलेख और संपत्तियों का प्रभार नई समिति को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.