आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पुलिस-प्रशासन सतर्क
बुलंदशहर, जून 4 -- आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम-एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले या किसी भी तरह की अनियमितता में शामिल तत्वों के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाए। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, पैन-चश्मे की भी जांच विशेष रूप से संवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.