पाकुड़, मार्च 21 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां सामूहिक रूप से देश की प्रगति और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। मुख्य बाजार स्थित ईदगाह में मोहम्मद मुख्तार अंसारी ने नमाज अदा कराई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाई दी। जामुगड़िया और पाडेरकोला सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी सुबह आठ बजे से ही उत्सव का माहौल देखा गया। नमाज के बाद युवाओं और बच्चों ने प्रकृति विहार पार्क में समय बिताकर त्योहार का आनंद लिया। ईद के मौके पर रजा यूनिटी फाउंडेशन की पाकुड़ जिला इकाई द्वारा अमड़ापाड़ा बाजार में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद महफूज आलम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.