पाकुड़, अप्रैल 26 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यशाला में लोगों को बीमारी से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमद ने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना उन्होंने बताया कि घर के आसपास जलजमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.