कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। अटल विचार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परशुराम जयंती पर प्रदेश में पुन: सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के जरिये भेजा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समाज के आराध्य नहीं हैं, बल्कि वे अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और शस्त्र-शास्त्र के समन्वय के प्रतीक हैं। उन्होंने कह भगवान परशुराम मानवता और न्याय के रक्षक रहे हैं। उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष वैभव शुक्ला, अमित मिश्रा, सोमनाथ तिवारी, अमित बाजपेई, राजू बाजपेई, संजय दुबे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.