वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। बाबतपुर एययरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल की कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत श्रमिकों की बुधवार को टीबी की जांच की गई। सौ दिवसीय विशेष क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत 190 श्रमिकों की जांच हुई। इसमें पांच संदिग्ध मिले हैं। पुष्टि के लिए बलगम का सैंपल लिया गया है। विशेष आकर्षण के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे जांच की गई। अत्याधुनिक मशीन की सहायता से एक मिनट से भी कम समय में मरीजों की स्क्रीनिंग संभव हो रही है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कैंप का निरीक्षण राज्य क्षयरोग अधिकारी डॉ. ऋषि सक्सेना ने किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...