वाराणसी, जून 2 -- सारनाथ। दुष्कर्म के आरोपी महिला-पुरुष को पुलिस ने सोमवार को सारनाथ थाने में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों पर पाक्सो सहित अनैतिक देह व्यापार का भी आरोप है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक किशोरी से उसकी मां के ब्वायफ्रेंड ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में किशोरी की बुआ शहदुन्निशा और मनोज के साथ जमशेद पहले ही जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किशोरी की बुआ शहदुन्निशा के पुत्र सद्दाम (23 वर्षीय) का नाम आया। वह शिवपुर स्थित काशीराम आवास का रहने वाला है, इन दिनों पड़ाव में किराए के मकान में रहता है। सारनाथ थाने पर पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार भी किया। उसकी पत्नी सहाना की देह व्यापार में संलिप्तता की बात सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ...