फ़्लाईओवर की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग
गंगापार, जून 20 -- करछना तहसील क्षेत्र में बने फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट की अधूरी व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय बन गई है। फ्लाईओवर पर केवल एक तरफ ही स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, जबकि दूसरी तरफ न तो लाइट लगाई गई है और न ही खंभों की कोई व्यवस्था की गई है। इस असंतुलित व्यवस्था के कारण रात के समय फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण हुए दो वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी एक तरफ ही स्ट्रीट लाइट लगी है जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.