मधुबनी, अप्रैल 15 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। थाना क्षेत्र के बरैल गांव के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात नीले रंग के ढ़ाला टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दादा पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिश्रौलिया गांव निवासी मुन्नी खातून ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनके पति मो. अब्दुल गफ्फार और पोता मो. सज्जाद रोज की तरह मदरसा इस्लामिया जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गफ्फार के सिर में गंभीर चोट लगी है और वे अब भी बेहोश हैं,जबकि सज्जाद के घुटने के ऊपर गंभीर जख्म हुआ है। दोनों का इलाज दरभंगा के सिटी अस्पताल, नाका नंबर-5 में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.