ढ़ाबे पर दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा
चित्रकूट, मई 12 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित लोढ़वारा मोड़ के पास संचालित एक ढ़ाबा में सोमवार की शाम दो युवकों के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई। लोढ़वारा कालोनी निवासी अनिल व शिवम ने बताया कि उनके साथ यह वारदात भूमि विवाद को लेकर अंजाम दी गई। कुछ लोगों ने उन दोनो को रस्सी से बांधकर मारपीटा और अपने नाम भूमि का बैनामा कराने का दबाव बना रहे थे। दोनो ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फर्जी बैनामा कर जमीन कब्जाने और मारपीट की धमकी का आरोप यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.