मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । लालगंज थाना क्षेत्र के चेरुईराम गांव स्थित एक ढ़ाबे पर बीती रात अज्ञात कार सवार मनबढ़ों ने उत्पात मचाया। मनबढ़ों में एक पुलिस की वर्दी में भी था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के खैरही गांव निवासी गायत्री प्रसाद सिंह का चेरुईराम गांव में ढ़ाबा है। गुरुवार की रात इनोवा से कुछ लोग ढ़ाबे के पास आए। गायत्री का आरोप हैकि कार सवार मनबढ़ ढ़ाबे के पास वाहन खड़ी किए और गाली गलौज करने लगे। जब भाई रविशंकर और भतीजा रामप्रकाश कार के पास गए तो उनके साथ भी गाली गलौज किए। कार में कुल चार लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए था। इसी बीच भाई ने वीडियो बनाना शुरु किया तो कार सवार भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल पीआरवी को सूचना दी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.