चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट। रेलवे स्टेशन में एक मां अपने कलेजे के टुकड़े ढ़ाई वर्षीया मासूम बच्ची को सोता छोंडकर गायब हो गई। नींद खुलने के बाद बच्ची ने पास में मां को नहीं पाया तो रोती हुई खोजने लगी। रेलवे कर्मियों ने आरपीएफ को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पहुंचकर बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसे राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित कराया है। आरपीएफ प्रभारी राजेन्द्र द्विवेदी ने चाइल्ड लाइन टीम को रेलवे स्टेशन में एक ढ़ाई वर्षीया बच्ची के मिलने की सूचना दी। जानकारी पर चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक विशेष कुमार त्रिपाठी ने तत्काल सुपरवाइजर काजल सिंह को भेजा। इसके बाद वह खुद पहुंचे। टीम ने रेलवे स्टेशन में बने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो बच्ची अपने मां के आसपास खेलती हुई दिखाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.