मथुरा, मई 1 -- जमीन की सौदेबाजी में एडवांस दी गई रकम को वापस न करने पर दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बृजराज सिंह जादौन पुत्र करन सिंह निवासी बाराह घाट ने आरोप लगाया है कि मौजा वृंदावन बांगर में 1200 वर्गगज जमीन का सौदा प्रीतम सैनी पुत्र निरंजन सैनी निवासी मदनमोहन घेरा से 84 लाख रुपये में तय हुआ था जिसमें बतौर एडवांस 15 लाख रुपये चैक के माध्यम से दिए गये। 10 जनवरी 2024 को प्रीतम ने नौ लाख रुपये चैक के जरिये वापस कर दिए। शेष छह लाख रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किये जा रहे। रुपये की मांग करने पर 15 दिसंबर 2024 प्रीतम और उसके भाई होशियार ने अज्ञात के साथ मिलकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.