मेरठ, मार्च 28 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वित्त समिति और प्रबंध परिषद की बैठकों का आयोजन किया। विवि की वित्त समिति की 23वीं बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे तथा प्रबंध परिषद की 63वीं बैठक दोपहर 12:00 बजे कुलपति सभाकक्ष में संपन्न हुई। वित्त समिति की बैठक में कुल नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रबंध परिषद की बैठक में 10 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कृषि, पशुपालन, वित्त एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रशासनिक सुधार से संबंधित अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक में विधायक धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने ऑनलाइन, शहर विधायक रफीक अंसारी, कृषि एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. मानव आदि ने प्रत...