हरदोई, अप्रैल 18 -- पिहानी। क़ुल्लही नहर पुल के निकट खेतों में लगी आग से हड़कंप मच गया। अग्निकांड की घटना को लेकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका पर तब तक कई बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। पश्चिम की ओर से लगी आग जलती हुई नहर के पास तक आ गई। आग की उठती लपटों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और सभी खेतो की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग खेत मे फसल काट रहे थे तो कोई बोझ बांध रहा था। आग बढ़ती देखकर सभी गेहूं के बोझ को उठाकर आग से दूर ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- बीकापुर में भीषण आग से 300 बीघा गेहूं की फसल जली बड़े,बच्चे,महिलाएं सभी कटी पड़ी फसल को बचाने के लिए दौड़ रहीं थीं तो कोई आग बुझाने में जुटा हुआ था। इस दौरान 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक क़ुल्लही गांव के टीकाकारा...