काशीपुर, अप्रैल 4 -- बाजपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार देर रात नगर के मौहल्ला बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य यजमान सर्राफा व्यापारी विकास अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी मानसी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। भजन संध्या में मशहूर भजन गायक रामकुमार लक्खा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं गोपाल कृष्ण 'पाली' और मानव जिन्दल ने भी भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राजेश कुमार, जगतार सिंह बाजवा, गौरव शर्मा, भूपेन्द्र कौर बेदी, पूजा जिन्दल, गीता चन्द्रा, संजय जिन्दल, बॉबी चन्द्रा, कमल खण्डेलवाल, रामस्नेही गौड़, बब्बी गोयल, देवेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हि...