बगहा, जनवरी 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के सेवानिवृत हिंदी प्राध्यापक डॉ. शांतनु कुमार एवं आदेशपाल नंद किशोर महतो के देहावसान पर महाविद्यालय के शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने कहा कि एक साथ अपने दो सदस्यों को खोना महाविद्यालय के लिए अपूर्णीय क्षति है। मृदुभाषी स्वभाव के धनी शांतनु कुमार एक गंभीर हिंदी सेवी थे। वहीं नंद किशोर महतो अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। मैं पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.