खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, वहीं शहर में जलजमाव से आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। खेतों में लगी मक्का की फसल भी गिरने की शिकायतें मिल रही है। वहीं गेहूं व आम को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल गिर गई है। इसके अलावा गेहूं की फसल और आम के मंजर (फूल) को भी काफी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से इस बार उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। स्थानीय किसान बताते हैं कि अभी के समय में हुई बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। बारिश के बाद शहर के कई जगहंों पर व सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.