मोतिहारी, अप्रैल 22 -- चकिया। एसडीओ के नेतृत्व में शहर के बाईपास चौक स्थित एक अवैध नर्सिंग होम व पावर हाउस चौक स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर सह जांच घर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में दोनों जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित गणपति हॉस्पिटल तथा भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर सह जांच घर को सील कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में निजी हॉस्पिटल के कर्मी सहित अन्य शामिल हैं। छापेमारी में एसडीओ शिवानी शुभम, डीएसपी चंदन कुमार शामिल थे। एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ छापेमारी के दौरान गणपति हॉस्पिटल में संचालक के पास अस्पताल के संचालन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था। यह भी पढ़ें- जिले में बंद होंगे फर्जी जांच घर व अल्ट्रासाउंड, अभियान शुरू यहां एक महिला का यूट्रेस निकाला गया था तथा इलाज के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.