बगहा, अप्रैल 25 -- नरकटियागंज। नगर में संचालित आधा दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों , लैब एवं जांच घरों में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इनमें से अधिकतर निजी अस्पतालों का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। छापेमार दल का नेतृत्व अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार कर रहे थे। दल में डॉक्टर मणिकांत श्रीवास्तव, डॉ राजू कुमार गुप्ता, बीसीएम राकेश कुमार व धर्मेंद्र यादव सहित अन्य चिकित्सा कर्मी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान अधिकतर अस्पतालों में संचालक या डॉक्टर नहीं मिले तो कई अस्पताल बंद कर छापेमारी के डर से पहले ही रफू चक्कर हो गए थे। उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव ने बताया कि डीएम एवं सीएस के निर्देश पर नगर में लगातार दूसरे दिन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हॉस्पिटल रोड स्थित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.