खगडि़या, अप्रैल 10 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र में एक किशोरी क़ो भगा ले जाने कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना गत 27 मार्च की है। गत 8 अप्रैल क़ो थाना में मामला दर्ज किया गया है। आवेदन के अनुसार, किशोरी घरेलू सामान खरीदने के लिए गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने कई घंटों तक आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इधर सहायक थानाध्यक्ष सैयद मो. अख्तर ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...