लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पूर्व सांसद एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृजबहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सि...