लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को लखीसराय समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, ए डी एम नीरज कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के सभी सात प्रखंडों में भ्रमण कर आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा विषय है और इसके लिए सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.