िोौाि
गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। सीएचसी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गईं। आरोग्य मेले में 38 चिकित्सकों एवं 137 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 1843 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दिया। भीषण गर्मी और उमस बढ़ने से स्किन डिजिज के भी मरीज बढ़ गये है। चिकित्सकों ने स्किन डिजिज के मरीजों को धूप से बचाव के लिए सुझाव दिया। एसीएमओ डा. मनोज सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने बताया कि केंद्रों पर पहुंचे मरीजों को दवा के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.