रायबरेली, जुलाई 26 -- रायबरेली संवाददाता। बरसात के मौसम में कड़ाके की घूप ने किसानों का चैन छीन लिया है। गर्मी के साथ उमस में हर कोई परेशान हुआ लेकिन किसानों को अब फसलों की चिंता सताने लगी है। जुलाई माह बीतने वाला है लेकिन अभी तक एक ही बार ठीक से बरसात हुई है। इसके बाद किसान पानी का इंतजार कर रहा है। बरसात ने होने से लालगंज, खीरों, सतांव व सरेनी समेत उन क्षेत्रों के किसानों को ज्यादा असुविधा हो रही है जहां नहर व राजकीय नलकूप के साधन नहीं है। बरसात न होने से किसानों की समस्या बढ़ गयी है। धान की रोपाई तो कर ली है लेकिन अब उसको बचाने के लिए उनका संघर्ष शुरू हो गया है। बरसात न होने से खेतों में पानी भरने के लिए किसानों को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। बिजली के साथ ही नहरें भी किसानों का साथ नहीं दे रही है। इससे समस्या और बढ़ गयी है। सबसे ज्यादा समस...