समस्तीपुर, मार्च 9 -- बिथान। । प्रखंड क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी शिक्षक रजनीकांत वर्मा एवं शिक्षिका चेतना कुमारी की पुत्री प्राची हनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक हासिल कर बिथान प्रखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। प्राची हनी सोमवार को बिथान के तेलनी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें पाग,माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोग अपनी "अफसर बिटिया" की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि प्राची हनी की सफलता बिथान जैसे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.