िबजली का तार टुटने से 12 घंटे से बिजली ठप, उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोग
आजमगढ़, मई 30 -- महाराजगंज,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति लगभग 12 घंटे से बाधित रही। शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे आई तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिसके कारण विद्युत विभाग को आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान नजर आए, वहीं लंबे समय तक बिजली न रहने से कई घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। हालांकि हल्की बारिश होने से क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। इधर मौसम विभाग की ओर से मोबाइल पर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है कि आने वाले 24 घंटों में तेज आंधी, ओलावृष्टि तथा करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में मौसम विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.