खगडि़या, मार्च 18 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड कोसी और बागमती नदी सहित चार नदियों से घिरा हुआ इलाका है। इन नदियों के किनारा आजकल खनन माफियाओं के लिए मालामाल साबित हो रहा है। इन िदिनों नदियों से सटकर जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। इस खनन के खेल में हर कोई शामिल नजर आ रहा है। तभी तो दिन हो या रात हो अक्सर जेसीबी से खनन होते रहता है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती है।जानकारी के अनुसार जिले के मानसी थाना क्षेत्र के धनछर से लेकर बुच्चा पंचायत, सरसवा पंचायत के धमारा और श्रीनगर में जबकि रोहियार पंचायत में जगह- जगह कोसी और बागमती नदी के किनारे सटकर अवैध खनन जारी है। वहीं चौथम प्रखंड के चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव, नवादा घाट और चौथम घाट में अवैध खनन हो रहा है। जबकि मध्य बोरने पंचायत के देवका, केवटा सहित तेगाछी एवं पूर्वी बोरने पंचायत के ब...