खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि विश्व यूनानी दिवस के अवसर पर बुधवार को ज़िला संयुक्त औषधालय परिसर में यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रणेता और प्रसिद्ध समाज सुधारक हकीम अजमल खां की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा समाजसेवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज़िला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार साहू ने यूनानी दिवस पर आमजनों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु एक चलंत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। एक विशेष कार्यक्रम के तहत जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ज़िला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार साहू ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेना प्रवीण ने की। बतौर विशिष्ठ अतिथि बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.