खगडि़या, जून 10 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बड़ी झिकटिया में मिडिल स्कूल के पास रविवार की देर रात आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। वहीं एक मवेशी झुलस गया। आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी सुनील राम ने अगलगी की घटना में अनाज, कपड़े, मवेशी का चारा सहित एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सुनील राम ने रोते विलखते घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने बासा पर से रविवार की रात झिकटिया गांव स्थित घर सोने चला गया। करीब एक बजे घटना की सूचना मिली कि मिडिल स्कूल स्थित घर मे आग लग गई है। सभी परिवार घटनास्थल पर पहुंचे तो आंखों के सामने उसका घर धू-धूकर जल रहा था। सथानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी महेशखूंंट पुलिस को दी गई। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.