खगडि़या, जनवरी 7 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के गंगा घाट अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा पर निर्मित लोहे का अस्थायी पुल मंगलवार को अचानक धंस गया। पुल धंसने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिंगला कंट्रक्शन कंपनी के कर्मी अपनी तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुल से होकर गुजरने वाले सभी प्रकार के छोटे व बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद करवा दिया। एहतियात को लेकर मौके पर बैरिकेडिंग की गई और चेतावनी बोर्ड लगाए गए। बताया जाता है कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण को लेकर भारी मशीनों से लेकर छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन इसी लोहे के पुल के माध्यम से होता है। इस दौरान मुख्य गंगा घाट जाने के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर : यह पुल कुछ समय से...