खगडि़या, मार्च 22 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गत शुक्रवार की संध्या अचानक आए तेज आंधी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरे की स्थिति उत्पन्न हो गई। नयागांव बांध, करना चौक, रहिमपुर मोड़ समेत कई इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही। गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक कार्य भी बाधित रहे। शनिवार की दोपहर तक बिजली बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी गई। विद्युत विभाग जेई विजय कुमार ने बताया कि आंधी और बारि...