खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर गुरुवार को कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। इधर 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15945 मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से चली। वहीं 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे विलंब से चली। साथ ही 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे लेट चली। वहीं 15632 गुवाहाटी-बारमेर एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15621 अप कामख्या-आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस स्थगित रही। जबकि अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

ह...