अररिया, सितम्बर 9 -- अररिया,निज संवाददाता। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय हड़ियाबारा में मंगलवार को साइबर पुलिस की ओर से विशेष 'साइबर जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह ने छात्राओं को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करते हुए सुरक्षित रहने के टिप्स दिए।साइबर डीएसपी ने छात्राओं से कहा कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सतर्क करते हुए कहा कि अपनी कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी गई। व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी न करें साझा: यह भी पढ़ें- Buxar News: साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्राओं को जागरूक कियासुरक...