उन्नाव, मार्च 8 -- अचलगंज। थाना पुलिस ने रविवार सुबह हड़हा गांव में दबिश देकर पुलिस पर हमला करने वाले एक उपद्रवी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया है। बतातें चलें कि होली के रंगोत्सव पर 3 मार्च को हड़हा गांव में अंकित सोनकर को जुआ खेलने के आरोप में मारपीट कर जबरन आरक्षी से निजी गाड़ी में डाल कर ले जाने पर बवाल हो गया था। जिसमें ईंट पत्थर चलने से कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। हल्का प्रभारी शिव कुमार पांडेय ने घटना में दस नामित व 15 अज्ञात महिला पुरुषों को आरोपी बनाया गया था। रविवार सुबह आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने हड़हा गांव व आरोपितों के घर पर मय फोर्स के साथ दबिश दी गई। हड़हा गांव से श्रवण कुमार पुत्र मक्का सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया ह...