सीवान, अप्रैल 20 -- दरौंदा। प्रखंड के सवान-विग्रह गांव के खेल मैदान में आयोजित मां काली डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शनिवार को हड़सर ने तेवथा की टीम को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में हड़सर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी तेवथा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हड़सर टीम के बल्लेबाज प्रिंस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत हड़सर टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हड़सर की टीम 7 विकेट से मैच जीत ली। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले तेवथा टीम के खिलाड़ी नौशाद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जबकि हड़सर टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मान...