नोएडा, जुलाई 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर से मुंबई भेजने के नाम पर फर्जी पैकर्स मूवर्स कंपनी द्वारा हड़पी गई बाइक को साइबर सेल पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलवा दिया। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उन्होंने अपनी बाइक मुंबई भेजने के लिए पैकर्स मूवर्स कंपनी से संपर्क किया। आरोप है कि कंपनी ने बाइक मुंबई नहीं भेजी। पीड़ित ने उनसे संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित किया गया। लगातार की गई प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की बाइक सकुशल उसे सुपुर्द कराई गई। मामले के सफल निस्तारण के उपरांत पीड़ित के द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि श...