अररिया, अप्रैल 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। विभिन्न मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इन कचरों से उठ रही दुर्गंध अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलते समय नाक-मुंह ढककर चलना पड़ रहा है। शहरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद प्रशासन को उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सफाई कर्मी व नप कर्मचारी संघ और नगर परिषद प्रशासन के बीच जारी टकराव का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान की बात की जा रही है, वहीं फारबिसगंज में यह अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है।बताया जाता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.