खगडि़या, मई 4 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी सीओ ने हड़ताल समाप्ति के बाद सोमवार को ड्यूटी पर लौटते ही जनता दरबार लगाया। जिसमें जमीन से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया। सोमवार को सीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ दीपक कुमार ने लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं को सुनी और चार मामलों का निष्पादन किया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में परिमार्जन से संबंधित कुल चार मामले आए। सभी मामलों पर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई और संबंधित पक्षों को उचित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें इसका लक्ष्य है कि आम जनता को अपनी श...