मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। पांच दिवसीय बैकिंग लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की लंबी भीड़ जुटी रही। चार दिन के अंतराल के उपरांत बैंक खुलने से बैंक ग्राहकों को काफी राहत भी मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि चार दिन तक बैंक बंद होने के कारण लगभग दो अरब का लेनदेन प्रभावित रहा। उधर बैंक में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी चौकस इंतजाम रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर मंगलवार को बैंककर्मी पूरे दिन हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिले के लगभग डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाओं पर ताला लटका रहा और पूरे दिन बैंक में कामकाज ठप था। बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.